उत्तराखंड में हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, ड्राइवर की मौत, एक घायल

Dumper crushes 10 people in Dausa, Rajasthan, four killed

पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. कोटद्वार के तलांई जामरी मोटर मार्ग में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप

हादसा बुधवार शाम का है. मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार में बीरोंखाल के अंतर्गत तलांई जामरी मोटर मार्ग पर एक खाई अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में जीप चला रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

हादसे में ड्राइवर की मौत

रेस्क्यू टीम ने खाई में जाकर घायल हुए विकास निवासी बवांसा मल्ला को खाई से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया. इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान मालिक शंकर सिंह (62) के रूप में हुई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें