गाजीपुर से कोर्ट मैरिज करने आए मुस्लिम युवक की अधिवक्ताओं ने की पिटाई

मीरजापुर कचहरी में कोर्ट मैरिज करने आए एक मुस्लिम युवक की अधिवक्ताओं ने पिटाई कर दी, आरोप था कि वह हिंदू युवती का मतांतरण करा रहा था। पुलिस ने प्रेमी …और पढ़ें

मीरजापुर में कोर्ट मैरिज करने आए मुस्लिम युवक की अधिवक्ताओं ने की पिटाई।
मीरजापुर में कोर्ट मैरिज करने आए मुस्लिम युवक की अधिवक्ताओं ने की पिटाई।

मीरजापुर। गाजीपुर जनपद के जमानिया से मीरजापुर कचहरी में कोर्ट मैरिज करने आए एक प्रेमी युगल को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया। प्रेमी मुस्लिम समुदाय का होने की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई करने लगे।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर यहां कोर्ट मैरिज करने के लिए ले आया था। जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर पहुंची कचहरी पुलिस चौकी की पुलिस युवक युवती को हिरासत में लेकर चौकी पर ले गई।

युवक की मां ने बताया गया कि गाजीपुर के जमानिया निवासी अफजाल का अपने क्षेत्र की आरती मौर्य से प्रेम चल रहा था। जिसका मामला गाजीपुर के जमानिया पुलिस चौकी में गया था। पुलिस ने युवक युवती को बरामद करके उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया, लेकिन युवती युवक के साथ ही रहने के लिए तैयार थी। जिससे वह अपने घर नहीं गई।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को बालिग बताते हुए शादी करने की अनुमति दे दी। शुक्रवार को अफजाल अपनी मां व युवती को लेकर मीरजापुर कोर्ट में शादी करने पहुंचा। एक अधिवक्ता के माध्यम से शादी करने के लिए अर्जी लगाने के लिए गया।

इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो वह भड़क गए और युवक को पड़कर पीटने लगे। अधिवक्ताओं का आरोप था कि युवक हिंदू युवती का मतांतरण कराकर शादी करने के लिए लेकर आया था। जिसे रोक दिया गया है। उसे पकड़कर पुलिस चौकी को दे दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें