Affordable 6-Seater Cars: खरीदनी है कम कीमत में बड़ी कार? अच्छे लुक-फीचर्स के साथ ये है शानदार ऑप्शन

Affordable 6-Seater Cars: हर मिडिल क्लास व्यक्ति एक अच्छी कार लेना चाहता है। जो आराम दायक हो। जिसका माइलेज भी अच्छा खासा हो। साथ ही कम दाम की भी हो। गाड़ी में लम्बा सफर तय करने के लिए बड़ी एसयूवी या एमपीवी सही रहती है।

.
हैचबैक और सेडान कारों में एसयूवी या एमपीवी के मुकाबले कम स्पेस होता है। लम्बें सफर में ये ज्यादा आरामदायक नहीं होती। बड़ी कार में अच्छा खासा स्पेस मिल जाता है। ऐसे में अगर आप 6 या 7-सीटर कार (Affordable 6-Seater Cars) खरीदने का मन बना रहे है तो हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी कारों के बारें में बताएंगे जो अच्छी भी है और आपके बजट में भी फिट बैठेगी।

Affordable 6-Seater Cars मारुति सुजुकी अर्टिगा
7-सीटर एमपीवी मारुति सुजुकी अर्टिगा बड़े परिवार के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चलने वाली इस कार में आराम से सात लोग बैठ सकते है। इसमें 20.51 kmpl और 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। इसकी शुरुआती शोरूम की कीमत 8.64 लाख है।

मारुति सुजुकी अर्टिगा ertiga car quality, six seater cars
ertiga एक बेहतर विकल्प हो सकती है
टोयोटा रूमियन Toyota Rumion
टोयोटा की इस कार के फीचर मारुति सुजुकी अर्टिगा से मिलते जुलते है। ये कार भी पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चलती है। इस कार में भी सात लोगों के बैठने की जगह है। 10.29 लाख इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत है।

टोयोटा रूमियन, Toyata Rumion specifications,
Toyata Rumion भी है खास
किआ कैरेंस Kia Carens
6 सीटर में किआ कैरेंस काफी अच्छा ऑप्शन है। मार्किट में ये कार काफी बिकती है। कार बड़ी है जिसका मतलब इसमें स्पेस काफी सारे मिलता है। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों से चलती है। शुरुआती एक्स शोरूम कीमत इस कार की 10.45 लाख है।

किआ कैरेंस, KIA Carens features
KIA Carens पर भी कर सकते हैं विचार
महिंद्रा बोलेरो नियो Mahindra Bolero Neo
महिंद्रा बोलेरो नियो की कीमत 9.64 लाख से लेकर 12.15 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच है। इस गाड़ी में सात लोगों के बैठने की जगह है। इस गाड़ी का लुक काफी अच्छा है। साथ ही दमदार फीचर्स के साथ फ्यूल एफिशिएंट इंजन भी दिया गया है।

Mahindra Bolero Neo भी है शानदार फीचर्स से लोड
रेनॉ ट्राइबर Renault Triber

भारत की सबसे कम कीमत की एमपीवी रेनॉ ट्राइबर है। इसकी एक्स शोरूम की कीमत 6.33 लाख से शु्रू है। इसमें एक पेट्रोल इंजन मिलता है। गाड़ी काफी बड़ी है। साथ ही माइलेज भी बढ़िया है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें