अंजू की तहरीर कप्तान मंजू की कोतवाली में के हुई दर्ज

हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले में पहली FIR दर्ज, हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

हल्द्वानी,रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण किए जाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने पहली FIR दर्ज कर ली है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शुद्धिकरण की घटना के जरिए जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान तथा अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा और हीनता का भाव प्रदर्शित किया गया। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(R) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कांग्रेस लंबे समय से कर रही थी कार्रवाई की मांग
रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित तौर पर मैदान का शुद्धिकरण किए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया था। कांग्रेस की ओर से लगातार आरोप लगाया जा रहा था कि यह कार्रवाई जातिगत भेदभाव और दलित समाज के अपमान से जुड़ी है।

मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किए थे। अब पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

SP क्राइम करेंगे जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र को सौंपी गई है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटना से जुड़े वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। साथ ही शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।

FIR में फिलहाल आरोपी के रूप में किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें