कलेक्टर ने बदले 19 पटवारियों के प्रभार, जानिए किसे मिली कौन सी तहसील

भोपाल में 19 पटवारियों के प्रभार बदले हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिए हैं।

Bhopal Transfer News: भोपाल कलेक्टर ने बदले 19 पटवारियों के प्रभार, जानिए किसे मिली कौन सी तहसील
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. भोपाल में 19 पटवारियों के प्रभार बदले
  2. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आदेश जारी किए
  3. पटवारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

। राजधानी में राजस्व व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने 19 पटवारियों के प्रभार में बदलाव किया है। एक माह पहले 43 पटवारियों के तबादलों के बाद अब जारी इस आदेश में भू-संसाधन प्रबंधन सहित अन्य जिलों से आए पटवारियों को विभिन्न तहसीलों और पटवारी वृत्तों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सभी पटवारियों को आदेश जारी होने के साथ ही अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बाहरी जिलों से आए पटवारियों को भी जिम्मेदारी मिली

जारी आदेश के अनुसार भू-संसाधन प्रबंधन से उज्ज्वल उपाध्याय को टीटी नगर, मंगलेश खंडेलवाल को बैरागढ़, मनीष लोधी को बैरसिया व शुभम व्यास को बैरागढ़ में पदस्थ किया गया है। वहीं एमपी नगर से दीपाली अग्रवाल, गोविंदपुरा से नीरज विश्वकर्मा और लेखराज लोधी को टीटी नगर तहसील में नई जिम्मेदारी दी गई है।

बैरागढ़ से सुरेंद्र राजपूत, ताजउद्दीन और राजेंद्र मीणा का तबादला शहर तहसील में किया गया है। वहीं बाहरी जिलों से भोपाल आए पटवारियों में सीहोर से विवेक सक्सेना, रायसेन से ज्योति साहू, दमोह से ज्योति जैन, नर्मदापुरम से अदिति चौहान, शिवपुरी से वर्षा चंदेल, राजगढ़ से भूपेंद्र अहिरवार एवं श्रेया शारड़ी, रायसेन से घनेन्द्र सूत्रकार और उषा बर्थी को बैरसिया और कोलार तहसीलों में पदस्थ किया गया है।

राजस्व अधिकारियों के अनुसार नई पदस्थापनाओं का उद्देश्य तहसीलों में कार्य व्यवस्था को संतुलित करना और रिक्त पदों को भरकर राजस्व कार्यों में तेजी लाना है। आदेश के अनुसार सभी संबंधित पटवारियों को बिना विलंब अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें