Crime: 24 साल से डॉक्टर के घर कर रही थी नौकरी, नेपाल से बदमाश बुलाकर उतार दिया मौत के घाट

दिल्ली : जंगपुरा एक्सटेंशन में 10 मई को डॉक्टर योगेश चंद्र पाल की हत्या कर लूट करने की योजना उनके यहां 24 साल से नौकरी करने वाली बसंती ने तैयार की थी। उसने ही हरिद्वार व नेपाल के पांच बदमाशों के साथ घटना को अंजाम दिया था।

घटना के समय तीन बदमाश डॉक्टर की हत्या व लूट करने में शामिल रहे। वारदात से पहले पांच दिन तक बदमाशों ने डॉक्टर की रेकी थी और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मास्टर माइंड महिला सहित तीन बदमाशों को हरिद्वार से गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस अन्य बदमाशों का पता लगा रही हैं।

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि आरोपितों की पहचान आकाश जोशी, बसंती, हिमांशु जोशी के रूप में हुई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जंगपुरा एक्सटेंशन में डॉक्टर योगेश चंद्र पाल के यहां महिला बंसती 24 साल से नौकरी कर रही थी। उसको डॉक्टर के बारे में सब पता था।

क्या है पूरा मामला?
आरोपित महिला ने हरिद्वार में रहने वाले एक बदमाश विश्वरूप को सूचना दी कि डॉक्टर के पास काफी पैसा व ज्वैलरी है और वह सुबह से शाम तक अकेला रहता है। इसके बाद विश्वरूप ने हरिद्वार के बिल्ला घाट पर रहने वाले एक पंडित हिमांशु जोशी, उनके भाई आकाश जोशी को अपने साथ लिया। साथ ही नेपाल के रहने वाले भीम व वर्षा को दिल्ली बुलाया।

यह सभी सराय काले खां स्थित एक होटल में पांच मई को पहुंच गए। वहां बसंती ने इन सभी को अपने साथ लेकर डॉक्टर के घर की लोकेशन दी। डॉक्टर के घर 10 मई को तीन बदमाश गए और उन्होंने डॉक्टर की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद डॉक्टर के शव को रसोई में बंद कर दिया। इसके बाद तीन बदमाश एक बैग में पैसे व ज्वैलरी लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से हुई थी बदमाशों की पहचान
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने के बाद उन्हें हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से 55 हजार रुपये, लाखों की ज्वैलरी बरामद की गई है। पुलिस भी अन्य तीन आरोपितों का पता लगा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पांच दिन तक सराय काले खां में रूके थे बदमाश पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पांच मई को हरिद्वार से पंडित हिमांशु जोशी, आकाश जोशी, विश्वरूप, नेपाल से वर्षा व भीम सराय काले खां स्थित लाइसेंस होटल में पहुंचे। वहां बसंती भी उनके साथ थी। पांच दिन तक हिमांशु जोशी, आकाश जोशी, विश्वरूप, वर्षा व भीम ने रेकी की। बसंती भी उनको पल-पल की जानकारी दे रही थीं।

10 मई को बनाया प्लान
10 मई को सभी बदमाशों ने प्लान तैयार किया और दोपहर पौने दो बजे तीन बदमाश डॉक्टर के घर पहुंच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने डॉक्टर की हत्या करने के बाद लूटकर फरार हो गए थे। नेपाल भागे दो बदमाश पुलिस उपायुक्त ने बताया कि डॉक्टर की हत्या करने के बाद दो बदमाश वर्षा व भीम लाखों रुपये की नकदी व ज्वैलरी लेकर नेपाल भाग गए है।

पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही इन दोनों की पहचान करने के बाद पुलिस नेपाल में गिरफ्तार करने के लिए जाएगी। उनसे लूटा हुआ सामान भी बरामद किया जाएगा।

हरिद्वार में इस तरह भागे थे बदमाश
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि डॉक्टर की हत्या करने के बाद आकाश व विश्वरूप शाही बाइक से हरिद्वार गए थे। नेपाल के रहने वाले भीम व वर्षा बस में बैठकर हरिद्वार गए। हरिद्वार जाने के बाद दोनों नेपाल गए। बसंती व हिमांशु जोशी सराय काले खां रूक गए थे, जो बाद में हरिद्वार गए थे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें