उत्तराखंड में धामी के किया कमाल, लेकिन यूपी में सीएम योगी नहीं बचा पाए नाक

लोकसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। उत्तराखड में बीजेपी ने पांचों सीटें जीत ली हैं लेकिन इस बार बीजेपी उत्तर प्रदेश में खासा प्रदर्शन नहीं कर पाई। यूपी में भाजपा इस बार 33 सीटें ही जीत पाई है। जहां उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कमाल कर दिया है तो वहीं सीएम योगी यूपी में बीजेपी को जीत नहीं दिला पाए। या यूं कहें कि जीती हुई सीटें भी इस बार वो अपने खाते में नहीं कर पाए।

बीजेपी ने इस बार उत्तराखंड की पांचों की पांचों सीटें जीती हैं। हरिद्वार सीट और पौड़ी सीट को छोड़ दें तो बाकी की तीन सीटों पर बीजेपी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। नैनीताल लोकसभा सीट की बात करें तो यहां भाजपा के अजय भट्ट 61% यानी 7,72,671 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 34.6% यानी 4,38,123 वोट मिले हैं। यहां भाजपा को 164056 वोटों से जीत मिली है।

अल्मोड़ा सीट पर अजय टम्टा (भाजपा) को 64.2% यानी 4,29,167 वोट मिले। जबकि प्रदीप टम्टा (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 29.2% यानी 1,95,070 वोट मिले हैं। भाजपा ने यहां 234097 वोटों से जीत हासिल की है। टिहरी सीट की बात करें तो यहां माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा) को 53.7% यानी 4,62,603 वोट मिले हैं। जोत सिंह गुनसोला (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 22.1% यानी 1,90,110 वोट मिले हैं। टिहरी में भाजपा ने 272493 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

सीएम के नेतृत्व में पांचों सीटों पर खिला कमल
जहां तीन सीटों पर भाजपा बंपर वोटों से जीती है तो वहीं दो सीटों पर पिछली बार से थोड़ा कम अंतर से जीती है। पौड़ी सीट पर अनिल बलूनी (भाजपा) को 58.6% यानी 4,32,159 वोट मिले।गणेश गोदियाल (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 36.4% यानी 2,68,656 वोट मिले। यहां भाजपा ने 163503 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं हरिद्वार सीट पर त्रिवेंद्र रावत (भाजपा) को 50.2% यानी 6,53,808 मिले हैं। जबकि वीरेंद्र रावत (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 37.6% यानी 4,89,752 वोट मिले हैं। यहां भाजपा ने 164056 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। भले ही दो सीटों पर जीत का अंतर थोड़ा कम हो लेकिन पांचों सीटों पर सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल खिला है।

यूपी में सीएम योगी नहीं बचा पाए नाक
जहां एक ओर उत्तराखंड की सभी सीटें सीएम धामी के नेतृत्व में सभी सीटें भाजपा की झोली में गई हैं। तो वहीं भाजपा इस बार यूपी में खासा कमाल नहीं दिखा। यहां तक कि भाजपा यूपी में इस बार पिछली बार जितनी सीटें भी नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनावों में यूपी में भाजपा को 80 सीटों में से 62 सीटों पर जीत मिली थी।

इस बार भाजपा इसकी आधी सीटें भी नहीं जीत पाई। इस लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा के खाते में केवल 33 सीटें ही गई हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा मे कमाल किया था। जिसके बाद इस बार लोकसभा चुनावों मं बीजेपी को 70 से ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद थी। लेकिन नतीजे बिल्कुल इसके विपरीत आए। जिसके बाद हर कोई हैरान है।

यूपी से ही बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान
बात करें बीजेपी को इस बार लोकसभा चुनावों में नुकसान की तो सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को उत्तर प्रदेश से ही हुआ है। यूपी में बीजेपी को 25 से ज्यादा सीटों का नुकसान हुआ है। जिसका नतीजा ये है कि बीजेपी जीत के लिए बहुमत भी हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि एनडीए के पास बहुमत है। लेकिन इस बार बीजेपी अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई

Ad Ad

सम्बंधित खबरें