
मदन सिंह बिष्ट ने बताया छात्रों के दुश्मन
द्वाराहाट skt. com
तख्त बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो! के नारों से गूंज उठा द्वाराहाट। विधायक मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विशाल रैली के बाद शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया।

देशभर में चर्चित नीट (NEET) पेपर लीक मामले और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए लाठीचार्ज व हमलों के विरोध में आज चौखुटिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर एक रोषपूर्ण जुलूस निकाला गया।
देश के युवाओं और मेडिकल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, और विरोध करने वाले छात्रों पर तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई की जा रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।