हल्द्वानी-स्मार्ट मीटर और पुराने मीटर को लेकर डीएम ने कही ये बात, पढ़े खबर

हल्द्वानी। स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की चिंताओं के बीच नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ा और राहतभरा निर्देश दिया है। अब स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ता अपने पुराने मीटर को ‘चेक मीटर’ के रूप में उपयोग कर सकेंगे और जब तक उपभोक्ता पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक पुराना मीटर नहीं हटाया जाएगा।माउंटेन और स्की रिज़ॉर्ट

शनिवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में आयोजित बैठक में उन्होंने RDSS (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कुछ परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने सक्षम अधिकारियों को समय-समय पर मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की स्थिति

विद्युत विभाग के अनुसार अब तक जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति इस प्रकार है_हल्द्वानी (नगर): 49.5%
हल्द्वानी (ग्रामीण): 35.8%
रामनगर: 55.67%
नैनीताल: 38.4%यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी


अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का लगातार निस्तारण किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं के हित में अहम फैसला

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपने पुराने मीटर से रीडिंग का मिलान कर सकते हैं। पुराने मीटर को चेक मीटर’ के रूप में तब तक रखा जाएगा, जब तक उपभोक्ता नए स्मार्ट मीटर की रीडिंग और बिलिंग से पूरी तरह संतुष्ट न हो जाए। इसके बाद ही पुराना मीटर हटाया जाएगा।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर सख्ती

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि 30 दिन से अधिक लंबित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने और शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

बैठक में बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय प्रवर्तन दल को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि लाइन लॉस कम हो और राजस्व में बढ़ोतरी हो सके।

बैठक में अधीक्षण अभियंता ई. रवि कुमार राजौरा, अधिशासी अभियंता ई. एस.के. सहगल (नैनीताल) ई. एस.के. गुप्ता (ग्रामीण हल्द्वानी), ई. प्रदीप कुमार (नगर हल्द्वानी) तथा ई. गोविंद सिंह कार्की (रामनगर) सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें