
हल्द्वानी: रेलवे ने आगामी दशहरा, दीवाली और छठ जैसे पर्वों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए राहत दी है। पूर्व से संचालित की जा रही 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई गई है।
अब यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 31 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार और काठगोदाम से 1 जनवरी, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09075 मुंबई- सेंट्रल-काठगोदाम पूजा विशेष प्रत्येक बुधवार को सुबह 11 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी।
यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं व हल्द्वानी होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को शाम 5:30 बजे काठगोदाम से रवाना होगी।