ब्रेकिंग- उत्तराखंड के नैनीताल समेत इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम का ताजा अपडेट

weather update

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के छह जिलों के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 2 अगस्त को राजधानी देहरादून,पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

नदी-नालों से दूर रहने की दी हिदायत

मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बाढ़ के खतरे को लेकर भी चेतावनी जारी की है। साथ ही सभी लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में आवाजाही करने वाले लोगों से यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें