हल्द्वानी में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद दुकानदार पति के पेट में कैंची लगने से हुई मौत… पुलिस जांच में जुटी…


हल्द्वानी। शहर में एक पति-पत्नी के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दुकानदार पति ने खुद के पेट में तीन बार कैंची मार लेने की बात सामने आ रही है। आनन-फानन में दुकानदार को स्वजन डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के चौथे दिन दुकानदार की मौत हो गई। हालांकि पुलिस हत्या के एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।
राजपुरा, राजेंद्रनगर के गली नंबर दो में टेलरिंग का काम करने वाले 47 वर्षीय राकेश ठाकुर उर्फ टिटू अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। आसपास के लोगा की मानें तो अक्सर राकेश व पत्नी के बीच अनबन होती रहती थी। 23 नवंबर की रात भी दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई। पत्नी गुस्सा होकर कमरे में चली गई और कमरा बंद कर लिया। वहीं बच्चों ने भी राकेश की कोई बात नहीं सुनी और घर से बाहर चले गए। परिजनों के अनुसार क्रोध में राकेश ने अपने ही पेट में कैंची से तीन बार
वार किए। इसके बाद स्वजन राकेश को लेकर रात करीब 10.50 पर डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, जहां आइसीयू में चार दिनों तक उसका इलाज चला। सुबह करीब तीन बजे राकेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंप दिया है। घटना से परिवार में शोक की लहर है।
इस संबंध में राजपुरा चौकी इंचार्ज कृष्णगिरी का कहना है कि वह मामले की जांच में जुटे हैं। राकेश ने खुद पर वार किया या उसे किसी ने मारा इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें