उत्तराखंड में भी दिखने लगी इंडिया गठबंधन में दरार, इस सीट से भाकपा ने किया दावा

भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनावों में कड़ी चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया था। लेकिन देश में कई राज्यों में इसमें दरार देखने को मिल रही है। इसी बीच उत्तराखंड में भी इंडिया गठबंधन में दरार नजर आ रही है। जहां एक ओर कांग्रेस ने पौड़ी गढ़वाल सीट से मैदान में गणेश गोदियाल को उतारा है तो वहीं अब भाकपा ने ये सीट उन्हें देने की मांग की है।

भाकपा(माले) ने गढ़वाल सीट उन्हें देने के लिए आज कांग्रेस प्रदेस अध्यक्ष को पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने हैं और ये चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सत्ता में कौन आएगा से ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि देश में लोकतंत्र और संविधान का अस्तित्व रहेगा या नहीं।

वर्तमान सत्ता बुलडोजर के तले न केवल लोगों के घर बल्कि उनका जीवन, भविष्य, न्याय, लोकतंत्र और संविधान सभी कुछ रौंदने पर उतारू है। इसलिए लोकतंत्र पसंद और संविधान के पक्षधर लोगों और दलों के लिए य बहुत चुनौतीपूर्ण समय है।

राष्ट्रीय स्तर पर इस चुनौती का मुक़ाबला करने के लिए ही इंडिया के नाम से तमाम विपक्षी दलों ने एक गठबंधन बनाया है। जिसमें कॉंग्रेस और हमारी पार्टी भाकपा(माले) शामिल है। निश्चित ही जब लोकसभा चुनाव का समय है तो सीटों पर भी बात होनी ही चाहिए। आपकी पार्टी अपनी चुनावी कवायद कर रही है जो कि बेहद स्वाभाविक है। भाकपा ने कांग्रेस से गढ़वाल सीट उन्हें देने क मांग की है।

सीट पर बढ़ी है हमारे वोटों की संख्या
पिछले लोकसभा चुनाव तक भाकपा (माले) दो लोकसभा सीटें गढ़वाल और नैनीताल लड़ती रही है। दोनों ही सीटों पर हमारे वोटों की संख्या हर बार बढ़ी है। गढ़वाल लोकसभा सीट तो वामपंथ 1952 से लड़ता रहा है और तब पेशावर विद्रोह के नायक कॉमरेड चंद्र सिंह गढ़वाली, कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीद्वार थे। गढ़वाल लोकसभा सीट के विभिन्न हिस्सों में

गढ़वाल लोकसभा सीट के विभिन्न हिस्सों में हमारी पार्टी- भाकपा(माले) और उसके जन संगठनों का उल्लेखनीय कामकाज है. जोशीमठ में बीते एक वर्ष से विस्थापन, पुनर्वास, स्थिरीकरण को लेकर आंदोलन चल रहा है। जिसने देश-दुनिया की निगाह अपनी तरफ खींची हैं। उसकी अगुवाई करने वाले-कॉमरेड अतुल सती, हमारी पार्टी की राज्य कमेटी के सदस्य हैं। इसके अलावा इस लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न पॉकेट्स में छात्र-युवाओं, मजदूरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हमारा कामकाज है। इसलिए भाकपा(माले) का ये प्रस्ताव है कि इंडिया गठबंधन के तहत गढ़वाल लोकसभा सीट, भाकपा(माले) को दी जाए।

उत्तराखंड में भी दिखने लगी इंडिया गठबंधन में दरार
भाकपा के गढ़वाल सीट को मांगने की जानकारी सामने आने के बाद प्रदेश में चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। कहा जा रहा है कि उत्तराखंड में भी इंडिया गठबंधन में दरार आ गई है। उत्तराखंड में भी अब इंडिया गठबंधन अन्य राज्यों की तरह बिखर जाएगा

Ad Ad

सम्बंधित खबरें