उत्तराखंड में मौसम ने मारी पलटी, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, यात्रा में आने से पहले पढ़ लें अपडेट

उत्तराखंड में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राजधानी देहरादून समेत सात जिलों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से पारा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके साथ ही ये सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर के समय चिलचिलाती धुप के कारण लोग अपने घरों से कम निकले। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 40 तक पहुंचने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें