IPS संजय गुंज्याल “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित, ओडिशा में गृह राज्य मंत्री द्वारा किया गया अलंकृत

सम्मानित

आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल को आज “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया। आईटीबीपी के स्थापना दिवस परेड के दिन आज उन्हें ओडिशा में गृह राज्य मंत्री भारत सरकार नित्यानंद राय द्वारा सम्मानित किया गया।

IPS संजय गुंज्याल “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित

IPS संजय गुंज्याल को “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया है। बता दें कि आईटीबीपी में अति कठिन क्षेत्रो में तैनाती के दौरान उनकी असाधारण सेवा की दृष्टिगत उनको विशेष सेवा के लिए ” राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया था। जिसे आज आईटीबीपी के स्थापना दिवस परेड के दिन ओडिशा के भुवनेश्वर में गृह राज्य मंत्री भारत सरकार नित्यानंद राय द्वारा अलंकृत किया गया गया।

1997 बैच उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं संजय गुंज्याल

बता दें कि संजय गुंज्याल 1997 बैच उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। विभिन्न जिलों और रेंज में सेवा के बाद हरिद्वार पूर्ण कुंभ मेला के सफल आयोजन हेतु वे ताम्र पत्र से सम्मानित है।

आईपीएस गुंज्याल को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, प्रधानमंत्री जीवन-रक्षा पदक, संयुक्त राष्ट्र और राज्य अतिविशिष्ट-सेवा जैसे विभिन्न पदक मिले हैं। इस साल आईजी ITBP के रूप में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत DG ITBP इन्सिग्निया गोल्ड डिस्क से भी सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें