कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं Khan Sir, कोचिंग के बाहर गोलीकांड में FIR दर्ज

 

khan-sir-patna-firing-outside-khan-global-studies-case

फेमस खान सर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे है। उनके कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हुई गोलीकांड, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में अब उल्टा खान सर पर ही शिकंजा कसता नजर आ रहा है। उनके दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके बाद से ही खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। FSL के माध्यम से पटना पुलिस साक्ष्यों को इकट्ठा कर जांच कर रही है।

कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुश्किल में खान सर

दरअसल पटना पुलिस की माने तो एक वीडियो में खान सर की कोचिंग के बार गार्ड द्वारा गोलीबारी करने का सबूत मिला। जिसकी जांच की बाद मामले का सत्यापन होने पर दोनों गार्ड को हवाई फायरिंग करते हुए देखा गया। इसी वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। अब इसी जांच की आंच खुद खान सर पड़ गई है।

खान सर तक पहुंची जांच की आंच

पटना के कदमकुआं थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना को लेकर जांच जारी है। पटना पुलिस ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके आधार पर माना जा रहा है कि कभी भी खान सर को गिरफ्तार किया जा सकता है।

firing case

पटना पुलिस ने की छात्रों से अपील

इस बीच पटना पुलिस ने छात्र-छात्राओं से भीअपील की है। उन्होंने कहा है कि छात्र कोचिंग सेंटर की प्रतिस्पर्धा में किसी के बहकावे में न आएं। पटना पुलिस ने अपने इरादे साफ कर कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

खान सर के गार्ड ने फायरिंग की बात को कबूला

बताते चलें कि फायरिंग करने वाले दोनों बॉडीगार्ड ने इस बात को कबूला है। जिसके बाद अब खान ग्लोबल कोचिंग के नाम पर फैसल खान ऊर्फ खान सर पर भी आर्म्स एक्ट के तहत कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। इस फायरिंग को लेकर खान सर का कहना है कि ने गार्ड ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की थी।

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर!

इस मामले में रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग को खान सर ने सेल्फ डिफेंस बताया है। उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह से जांच में सहयोग करेंगे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि खान सर को नहीं पता कि FIR दर्ज है। माना जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें