हथौड़े से किए गए हमले में घायल प्रधान से मिले विधायक, दोषी पर कार्रवाई का दिलाया भरोसा





पौड़ी जिले से बीते दिनों एक व्यक्ति द्वारा ग्राम प्रधान पर हथौड़े से वार करने का मामला सामने आया था। हमले में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को विधायक घायल प्रधान से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान पलोटा धीरेंद्र सिंह पंवार को दोषी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


विधायक राजकुमार पोरी ने बीते गुरुवार को गांव के ही एक युवक द्वारा हथौड़े से हमला कर घायल किए गए ग्राम प्रधान पलोटा धीरेंद्र सिंह पंवार का जिला अस्पताल पहुंच हाल-चाल जाना। उन्होंने इस दौरान घायल प्रधान से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने पौड़ी जिले चिकित्सालय प्रबंधन को घायल प्रधान के बेहतर उपचार को लेकर भी निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान के साथ हुई घटना की विधायक ने की निंदा
विधायक पोरी ने ग्राम प्रधान के साथ हुई घटना की निंदा की। उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन को घायल के बेहतर उपचार को लेकर दिशा निर्देश दिए। कहा कि राजस्व उप निरीक्षक से भी संबंधित प्रकरण में वार्ता की जाएगी। बताया कि दोषी अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने इस दौरान कहा कि सरकार किसी भी तरह के अपराधिक और अराजक गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। उन्होंने राजस्व प्रशासन से बात कर मामले में जल्द ठोस कार्रवाई करवाए जाने को कहा है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें