

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी मर्डर केस (Raja Raghuvanshi) में पत्नी सोनम (Sonam) की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। राजा की लाश मेघालय के शिलॉन्ग में खाई में मिली थी। जिसके बाद से ही सोनम गायब थी। अब पुलिस ने सोनम की गिरफ्तारी के बाद बताया कि इस हत्या की मास्टरमांइड और कोई नहीं बल्कि राजा की पत्नी सोनम ही है।
हत्या के बाद सोनम मेघालय से यूपी के गाजीपुर चली गई थी। हत्या के 17 दिन बाद आखिरकार पुलिस ने ढाबे से उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि राजा के साथ शादी से पहली ही सोनम का एक युवक (Raj Kushwaha) से अफेयर था। इसी के चलते उसने पति राजा की हत्या की सुपारी दी। सोनम के साथ तीन और लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। जिसमें सोनम का प्रेमी भी शामिल है।
ये भी पढ़े:- Sonam निकली धोखेबाज़!, पुलिस ने ढ़ाबे से किया गिरफ्तार, तीन और को किया अरेस्ट, जानें इंदौर केस की पूरी कहानी
प्यार, शादी और कत्ल…राजा और सोनम की लव स्टोरी में राज की एंट्री
इंदौर में सोनम का प्लाईवुड का बिजनेस है। यहीं पर उसकी राज कुशवाह नाम के शख्स से मुलाकात हुई। यहां पर वो बिलिंग सेक्शन में जॉब करता था। राज सोनम से उम्र में पांच साल छोटा भी है। काम के समय अक्सर दोनों की मुलाकात होती थी। दोनों खूब बातें किया करते थे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी बीच सोनम की शादी राजा रघुवंशी से फिक्स हो गई। दोनों परिवारों की सहमति से 11 मई को उनकी धूमधाम से शादी हो गई।

शादी से पहले ही तैयार थी राजा के मर्डर की स्क्रिप्ट
खबरों की माने तो राजा के मर्डर की प्लानिंग सोनम शादी से पहले ही कर चुकी थी। प्रेमी राज के साथ सोनम ने राजा के मर्डक की साजिश रची। उसने पति का मर्डर करवाने के लिए सुपारी किलर हायर किए थे। सोनम ने इस हत्या के लिए एसी जगह चुनी कि राजा की लाश किसी को ना मिले।
उसने राजा से जिद कर हनीमून के लिए शिलॉन्ग का चुनाव किया था। साजिश के तहत ही वो राजा को शिलॉन्ग के पहाड़ों पर लेकर गई। यहीं पर सुपारी किलर्स ने राजा की हत्या की और लाश को खाई में फेंक दिया। राजा की लाश पुलिस को सड़ी-गली मिली। तो वहीं हत्या के तुरंत बाद ही सोनम यूपी के गाजीपुर चली गई।
किसने किया राजा पर पहला हमला ?
पुलिस ने इस केस में सोनम के साथ विक्की ठाकुर, आनंद और प्रेमी राज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो राजा पर पहले आनंद ने हमला किया था। ये तीनों ही मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। मेघालय आने के लिए अपराधियों का ट्रेन टिकट भी सोनम ने ही करवाया था। हालांकि वापसी का टिकट सोनम ने नहीं करवाया।
11 मई को हुई थी शादी
इसी साल 11 मई को दोनों की शादी हुई थी। मेट्रोमोनियल साइट से दोनों संपर्क में आए थे। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए। यहीं पर राजा की हत्या की गई। अब हत्या के 17 दिन बाद पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से अरेस्ट किया।