उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

uttarakhand weather alert

उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 15 सितंबर को देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

20 सितम्बर तक जारी रहेगा प्रदेश में बारिश का सिलसिला

इसके अलावा चमोली, पौड़ी, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 20 सितम्बर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें