National Games : उत्तराखंड ने वुशु प्रतियोगिता में जीता पहला गोल्ड मेडल, खेल मंत्री ने दी बधाई

National Games : उत्तराखंड ने वुशु प्रतियोगिता में जीता पहला गोल्ड मेडल, खेल मंत्री ने दी बधाई

38th national games : उत्तराखंड की टीम को ने पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. जिसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों के साथ कोच और सपोर्टिंग स्टाफ को भी बधाई दी है.

उत्तराखंड ने वुशु प्रतियोगिता में जीता पहला गोल्ड मेडल

बता दें उत्तराखंड के पहले तीनों पदक वुशु की विभिन्न स्पर्धा में ही आए हैं. उत्तराखंड के लिए पहला गोल्ड मेडल अकोम तापस ने अपने नाम किया है. इसके अलावा विशम कश्यप ने वुशु प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. दोनों खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है.

खेल मंत्री ने दी बधाई

खिलाड़ियों की जीत पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने वुशु की टीम को बधाई दी है. मंत्री ने कहा वुशु टीम को शानदार तैयारी कराने वाले कोच और सपोर्टिंग स्टाफ भी बधाई के पात्र हैं. मंत्री ने कहा ‘मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे खेल स्पर्धाएं होती जाएगी. हमारी दूसरी टीमें भी इन खेलों में शानदार प्रदर्शन करेंगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें