शुद्धिकरण पर नया ट्विस्ट -अब आये कांग्रेस सांसद एवम एसएसटी आयोग के सदस्य

चेतावनी -राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर निरस्त न होने पर एससी एसटी वर्ग के सभी सांसद राष्ट्रपति से मिलेंगे

शुद्धिकरण विवाद में नया ट्विस्ट, राहुल गांधी की FIR से लेकर दोषियों पर कार्रवाई तक हंडोरे ने उठाए सवाल

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। इस मामले में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य चंद्रकांत हंडोरे ने 5 सितंबर को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से मुलाकात कर पत्र सौंपने का प्रयास किया, लेकिन SSP के उपलब्ध नहीं होने के चलते पत्र CO City हल्द्वानी अमित सैनी को सौंपा गया।

हंडोरे ने SSP को संबोधित पत्र में रामलीला मैदान में कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए संबंधित व्यक्तियों एवं संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज करने तथा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में हंडोरे ने कहा कि 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कुछ व्यक्तियों और संगठनों द्वारा मैदान का कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’ किया गया। उन्होंने इसे छुआछूत की मानसिकता से प्रेरित बताते हुए संविधान के अनुच्छेद 17 और SC/ST Act के तहत कार्रवाई की मांग की।

‘27 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं’

हंडोरे ने आरोप लगाया कि घटना के 27 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR और दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर भी उठाए सवाल

पत्र में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR का विरोध करते हुए हंडोरे ने इसे एकतरफा और अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताया। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लिया जाए।

हंडोरे ने चेतावनी दी कि यदि FIR वापस नहीं ली गई तो SC/ST वर्ग के सांसद राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर इस मामले को लोकतांत्रिक तरीके से उठाएंगे।

दोषियों पर FIR और गिरफ्तारी की मांग

चंद्रकांत हंडोरे ने पुलिस से मांग की कि कथित ‘शुद्धिकरण’ में शामिल लोगों एवं संगठनों के खिलाफ SC/ST Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की जाए। साथ ही निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भी की गई।

इस दौरान CO City हल्द्वानी अमित सैनी ने हंडोरे से पत्र प्राप्त किया। अब मामले में पुलिस-प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

#Haldwani #Uttarakhand #ChandrakantHandore #MallikarjunKharge

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें