


MS Dhoni to Play for Mumbai Indians: भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक इमोशन है। आईपीएल में वो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं। CSK के को धोनी से और धोनी को सीएसके से अलग शायद ही कोई कल्पना कर सकता हो। धोनी और सीएसके के लिए लोगों की दीवानगी खूब है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया।
MS Dhoni की सोशल मीडिया पर फोटो हो रही वायरल
सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के नाम की जर्सी पहने हुए देखा जा सकता हैं। धोनी की इस फोटो से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद IPL के अगले सीजन में वो चेन्नई की जगह मुंबई के लिए खेलते नजर आए। बता दें कि चेन्नई की सबसे बड़ी राइवल मुंबई है।
CSK नहीं अब मुंबई के लिए खेलेंगे धोनी? MS Dhoni to Play for Mumbai Indians
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एमएस धोनी के नाम से जाना जाता है। 2008 में जब से आईपीएल शुरू हुआ तब से ही धोनी इस टीम के साथ जुड़े हुए है। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। तो वहीं अब धोनी मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखकर चेन्नई के फैंस काफी शौक हैं।
धोनी के फैंस को लगा झटका
अपने फेवरेट प्लेयर को मुंबई की जर्सी में देखकर फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि आईपीएल 2026 में धोनी सीएसके की जगह मुंबई की तरफ से खेलते नजर आएंगे। तो वहीं मुंबई के फैंस धोनी को MI की जर्सी में देखकर खुश हैं। बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस(पांच-पांच) के पास ही हैं।