दिवाली पर उत्तराखंड के इन कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, दो साल का बोनस मिलेगा एक साथ



उत्तराखंड के कुछ कर्मचारियों की इस दिवाली और भी हैप्पी होने वाली है। क्योंकि इन कर्मचारियों को दो साल का बोनस इस बार दिवाली पर एक साथ मिलेगा। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं और बोनस की राशि भी तय कर ली गई है। जिसके बाद से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।


दिवाली 2024 पिटकुल कर्मचारियों की और भी ज्यादा अच्छी होगी। दीवाली पर पिटकुल के कर्मचारियों को दो साल का बोनस एक साथ मिलेगा। पिटकुल मैनेजमेंट ने बोनस की राशि तय कर इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि इन कर्मचारियों को बीते साल बोनस नहीं मिला था।

कर्मचारियों को मिलेगा इतना बोनस
आपको बता दें कि नियमित कर्मचारियों को न्यूनतम 25 हजार से अधिकतम 54 हजार रुपए तक का बोनस लाभ मिलेगा। जबकि संविदा कर्मचारियों को 10 हजार रूपए मिलेंगे। पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एजीएम, बोर्ड संपन्न होने के बाद बोनस का फायदा देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

एक साथ मिलेगा वर्ष 2022-23 और 2023-24 का बोनस
इस साल पिटकुल कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 और 2023-24 का बोनस एक साथ मिलेगा। बता दें कि पिटकुल में 879 नियमित कर्मचारी हैं। बात करें संविदा कर्मचारियों की तो इनकी संख्या 541 है। इस साल पिटकुल का लाभ 27 करोड़ रुपए से बढ़कर 142 करोड़ रूपए हो गया है। जिसके चलते पिटकुल कर्मचारियों को भी लाभांश का भुगतान किया जा रहा है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें