दुःखद-सोमेश्वर लीसा श्रमिको की मौत का आंकड़ा पहुंचा 3

अन्य महिला की भी गंभीर स्थिति

अल्मोड़ा skt. com

अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा सीट के स्यूनराकोट के जंगल में गुरुवार को लगी भीषण आग में झुलसे तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। दो लीसा श्रमिकों का गत दिवस निधन हो गया था। वहीं सुशीला तिवारी रेफर की गई दो में से एक महिला ने भी आज शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि जंगल में लीसा निकालने के काम में कुछ नेपाली श्रमिक लगे हुए थे। साथ में उनकी पत्नियां भी मदद कर रही थीं। वे गत दिवस अचानक तेज लपटों के बीच घिर गए। आग बुझाने का प्रयास करते करते हुए दो श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं इनकी पत्नियां भी गंभीर रूप से झुलस गई।
पहले सभी को उपचार के लिए अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के बेस परिसर में भर्ती कराया गया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं अन्य को सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर किया गया। इस बीच एक अन्य श्रमिक ने भी दम तोड़ दिया था
बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ अशोक ने बताया कि अस्पताल में आग से झुलसे हुए तीन लोगों को लाया गया था। दीपक बहादुर की पहले ही मौत हो गई थी। घायलों में शामिल लोग करीब 90 प्रतिशत से अधिक जल चुके थे। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। वहीं इलाज के दौरान एक अन्य लीसा श्रमिक ज्ञानेश ने भी दम तोड़ दिया था। तारा और पूजा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया।
मृतकों को मिलेगा मुआवाजा : डीएफओ
डीएफओ दीपक कुमार ने बताया कि उनकी जिलाधिकारी से इस मामले को लेकर वार्ता हुई है। मृतकों को चार—चार लाख का मुआवजा दिया जायेगा। घायलों के उपचार का पूरा खर्च वन विभाग वहन करेगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें