इस दिन शुरू होगी पिथौरागढ़-मुनस्यारी हेली सेवा, केंद्र ने भेजा पत्र

helicopter service

सांकेतिक

पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच उड़ान योजना के तहत हेली सेवा का संचालन 30 सितंबर तक होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने इस रूट पर सेवा संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है।

30 सितंबर से शुरू होगी पिथौरागढ़-मुनस्यारी हेली सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार में सहयोग मांगा था। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सूचित किया है कि उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़-मुनस्यारी हेली सेवा के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन कर लिया गया है। बता दें यह सेवा 30 सितंबर तक शुरु होने की उम्मीद है।

पिथौरागढ़–धारचूला रूट पर जल्द मिलेगी हेली सेवा

इसी तरह पिथौरागढ़- धारचूला- पिथौरागढ़ मार्ग पर भी उड़ान योजना के तहत हेली सेवा की तैयारी की जा रही है, इसके लिए धारचूला में हेलीपैड बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता है। इस रूट पर भी सेवा संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन को प्रारंभिक सहमति प्रदान की गई है। इसी तरह पिथौरागढ़- दिल्ली के बीच उड़ान योजना के तहत सेवा संचालन का प्रस्ताव एयरलाइंस की तरफ से आने पर इस पर सकारात्मक होकर विचार किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें