
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हल्द्वानी पहुंच गई हैं। उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग आर्मी हेलीपैड में हुई। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह समेत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उनका भव्य स्वागत किया।
video link – https://youtu.be/OeJ6pS-tpXA?si=9tZQkDb2RgF24kN4
हल्द्वानी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हल्द्वानी से बाय रोड नैनीताल राजभवन के लिए रवाना हो गई है। बता दें राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। कल राष्ट्रपति कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करेंगी। जिसके बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी।
