उत्तराखंड के होटल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म! मौसेरे भाई पर आरोप

लैंसडोन- देवभूमि उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के लैंसडोन में मंगेतर और उनके परिजनों के साथ दिल्‍ली से घूमने आई युवती के साथ होटल में दुष्‍कर्म की वारदात हुई। दुष्कर्म का आरोप मंगेतर के मौसेरे भाई पर लगा है। बताया गया कि युवती मंगेतर और परिजन होटल में अगल-बगल के कमरों में ठहरे थे। आरोपी मौसेरा भाई रात में युवती के कमरे में घुसा और दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि मंगेतर और उनके परिजनों के साथ दिल्‍ली से घूमने आई युवती के साथ होटल में दुष्‍कर्म की घटना हुई है। दुष्कर्म का आरोप मंगेतर के मौसेरे भाई पर है। बताया गया कि युवती, मंगेतर और स्‍वजन होटल में अगल- बगल के कमरों में ठहरे थे।

आरोपी रात में युवती के कमरे में घुसा और दुष्‍कर्म किया। युवती ने रातभर किसी को यह घटना नहीं बताई। युवती और मंगेतर का एक ही कमरा था, लेकिन जिस वक्‍त आरोपी कमरे में गया, तब मंगेतर वहां नहीं था।

वह परिजन संग दूसरे कमरे में था। युवती ने सुबह यह घटना बताई, इसके बाद राजस्‍व पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगेतर का परिवार दिल्‍ली के मयूर विहार में रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें