Shani Gochar 2026 : होली के बाद शनि गोचर से मालामाल होंगी ये राशियां, जानें अपनी राशी

Shani Gochar 2026

Shani Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में शनि गोचर को एक बहुत ही महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना माना गया है. खासकर, शनि का खुद की राशि व नक्षत्र में गोचर करना खास होता है. इससे न सिर्फ शनि देव की ऊर्जा बढ़ जाती है, बल्कि वो अधिक बलवान व शक्तिशाली भी हो जाते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को शनि देव अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर कर रहे हैं. माना जाता है कि इस नक्षत्र में जन्में लोग समझदार व धैर्यवान होते हैं, जिनके सफल होने की संभावना अधिक होती है.

कर्क राशि (Cancer)-
शनि गोचर के शुभ प्रभाव से कर्क राशि वालों को एक-दो दिन नहीं, बल्कि लंबे समय तक लाभ होगा. अप्रैल माह में जहां सिंगल लोगों की शादी होने के पूरे योग बन रहे हैं, वहीं विवाहित लोगों का नए घर में शिफ्ट होने का भी योग है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसे लेकर आप चिंतामुक्त रहेंगे.

तुला राशि (Libra)-
कर्क के अलावा तुला राशि वालों के लिए भी शनि गोचर खुशियां लेकर आएगा. कारोबारियों को जहां नए क्लाइंट से अच्छा मुनाफा होगा, वहीं नौकरीपेशा जातक ऑफिस पॉलिटिक्स से बचे रहेंगे. निवेश करने की बात करें तो उसके कई शानदार मौके हाथ आएंगे. इसके अलावा कुछ मामूली बीमारियों से राहत मिलेगी.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वालों की परेशानियों को शनि गोचर कम करेगा. अगर आप ईमानदारी से ऑफिस में अपना काम करेंगे तो प्रमोशन मिलने का चांस बना रहेगा. लव लाइफ में स्थिति ठीक नहीं है तो मनमुटाव काफी हद तक कम होंगे. हालांकि, सेहत पर ध्यान देने से ही बीमारियां आपसे दूर रहेंगी.

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें