देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच छह दिन चलेगी हेली सेवा, सीएम धामी बोले पर्यटन को मिलेगा विस्तार

प्रदेश में अब देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा हफ्ते में छह दिन संचालित की जाएगी। बता दें अभी तक ये हेली सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित की जा रही थी। सप्ताह में छह दिन संचालन होने के बाद से स्थानीय निवासियों को आवागमन में अधिक सहूलियत मिलेगी और पर्यटन को भी विस्तार मिलेगा।

धामी सरकार ने हवाई सेवा से लोगों के आवागमन में सुविधा को देखते हुए ये फैसला लिया है। बताते चलें प्रदेश के भीतर हेली व हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। कुछ समय पहले ही देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की गई थी। सीएम धामी ने खुद इसका शुभारंभ किया था।

सीएम धामी ने साझा की जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी साझा कर कहा की प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को डबल इंजन सरकार मजबूती दे रही है। सीएम ने आगे लिखा कुछ समय पहले नैनी सैनी एयरपोर्ट से बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया था।

पर्यटन को मिलेगा विस्तार : CM
शुरुआत में हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित की जा रही थी। जिसे अब बढाकर 6 दिन कर दिया है। इस हवाई सेवा से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही सीमांत क्षेत्र के पर्यटन को भी विस्तार मिलेगा व जनपदवासियों की आजीविका में भी वृद्धि होगी

Ad Ad

सम्बंधित खबरें