सौरव मैठाणी को मिला यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स-2024, पहाड़ों को रैबासी के लिए मिला सम्मान



उत्तराखंड के युवा लोक गायक सौरव मैठाणी को यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स-2024 से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही गायिका ममता आर्या को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सौरव मैठाणी को पहाड़ों को रैबासी और ममता आर्या को रंगभंग गीत के लिए ये सम्मान दिया गया है।


गायक सौरव मैठाणी और ममता आर्या को यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स-2024 से नवाजा गया है। बता दें कि बीते शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर लाल नेहरू ऑडिटोरियम में किया गया था। इस कार्यक्रम में उत्तराखंडी संगीत जगत और फिल्म जगत समेत रंगमंच के क्षेत्र से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुईं।

प्रदेश का सबसे बड़ा अवार्ड शो है यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स
आपको बता दें कि उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत जगत का यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड सबसे बड़ा अवार्ड शो है। ये उत्तराखंड की नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया सबसे बड़ा मंच है। कई सालों से दिल्ली में इसका आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार को साल 2023 में फिल्म और संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए कलाकारों को सम्मानित किया गया। हास्य अभिनेता घनानंद उर्फ घन्ना भाई को यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम सिने अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। जबकि प्रसिद्ध लोक गायक और गीतकार संतोष खेतवाल को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंड्री सिंगर अवार्ड दिया गया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें