उत्तराखंड: दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बारात घर में पहुंचकर किया हंगामा! दुल्हन पक्ष के उड़े होश..

जिला ऊधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हे की कथित प्रेमिका के हंगामे के बाद बरेली से आई बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। दुल्हन पक्ष के भी होश उड़ गए। जब प्रेमिका ने बताया कि उसके चार बच्चे है। हालांकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से बारात सितारगंज के एक मैरिज हॉल में पहुंची थी। बारात का स्वागत और सभी रस्में भी पूरी हो चुकी थीं।

इसी बीच दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक मैरिज हॉल पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। प्रेमिका का आरोप था कि युवक ने उसे धोखा दिया, जिससे उसका परिवार बिखर गया। उसके चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पहले भी प्रेमिका ने युवक को जेल भिजवाया था और वह इन दिनों जमानत पर है।

हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन पक्ष का कहना था कि विवाह में हुआ खर्च भी वर पक्ष से वसूला जाएगा। हालांकि, इस पूरे मामले की शिकायत फिलहाल पुलिस तक नहीं पहुंची है।

सम्बंधित खबरें