सरकारी आवास में मिला जवान की पत्नी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। नायब सूबेदार एम जगदीश्वर राय 906 फील्ड रेजीमेन्ट द्वारा थाना क्लेमनटाउन आकर सूचना दी कि गुरूमीत कौर पत्नी सतिन्दर सिंह सन्धू निवासी क्लेमनटाउन द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

सरकारी आवास में मिला जवान की पत्नी का शव
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु की। पूछताछ में पता चला कि मृतका अपने पति सतिन्दर सिंह सन्धू के साथ आर्मी ऐरिया क्लेमनटाउन में सरकारी आवास में रहती थी। जो मूल रूप से गुरूदासपुर पंजाब की रहने वाली थी। मृतका के पति द्वारा बताया गया कि वह सुबह अपनी ड्यूटी चला गया था।

चुन्नी के फंदे से लटका मिला शव
दोपहर में जब ड्यूटी से वापस अपने कमरे पर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नही खोलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। महिला का शव कमरे की छत पर लगे हुक की चैन मे चुन्नी से लटका हुआ था। जिसे नीचे उतारकर वह आनन-फानन में अस्पताल ले गए।

जांच में जुटी पुलिस
अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बता दें मृतका के विवाह को करीब 15-16 वर्ष हुए थे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें