हलद्वानी नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक आज 29 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद होगा फैसला

निगम को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए मेयर गजराज की अगुवाई में कई प्रस्ताव पर होगा मंथन

The misaile news

आज बुधवार को नगर निगम हल्द्वानी की पहली बोर्ड बैठक होनी है। 11 बजे यह बोर्ड बैठक शुरू होगी, जिसमें करीब 29 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

यह है 29 महत्वपूर्ण प्रस्ताव..

विशेष प्रस्ताव संख्या 01-नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी समिति के गठन पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 02- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के वर्ष 2025-28 के बजट पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 03- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम सीमान्तर्गत स्थित भवनों के नामान्तरण प्रक्रिया को सरलीकरण पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 04- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के समस्त सामुदायिक केन्द्रों को नगर निगम हल्द्वानी द्वारा संचालन करने एवं पूर्व निर्धारित शुल्कों में संशोधन किये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 05- वर्कशॉप लाईन में नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम पर स्थित स्टोर एवं खाली भू-खण्ड पर व्यवसाविक दुकानों के निर्माण पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 06- नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर वेंडिंग जोन निर्माण किये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 07- नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर माननीय पार्षदों एवं अन्य माध्यम से प्राप्त निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 08- नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा संचालित नगर निगम बालिका/बालक इण्टर कॉलेज के उच्चीकरण पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 09- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के स्वामित्व की विभिन्न स्थानों पर विभिन्न रेडी के किराये की दुकानों का किराया निर्धारण पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 10- नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सीमान्तर्गत विभिन्न श्रेणी के पंजीकरण / लाइसेन्स शुल्क जिनकी उपविधियों पूर्व में तैयार की गयी है परन्तु उक्त मदों में वर्तमान तक कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। उक्त लाइसेन्स पंजीकरण से शुल्क लिये जाने पर एवं कतिपय मदों में शुल्कों में वृद्धि किये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 11- उत्तराखण्ड विज्ञापन अनुज्ञा एवं विज्ञापन कर का निर्धारण वसूली नियमावली 2015 के प्राविधानों के अनुसार मुख्य मार्गों को दो भागों में उच्चतम निविदा के आधार पर विभाजित किया गया है, परन्तु कतिपय नागरिकों द्वारा अपनी निजी भूमि पर यूनिपोल स्थापित कर विज्ञापन प्रर्दशित करने हेतु पृच्छा की जाती है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत की भाँति प्रत्येक यूनिपोल / विज्ञापन पटट का शुल्क निर्धारित कर भू स्वामियों को उनकी निजी भूमि पर लगाने का अधिकार प्रदान किये जाने पर विचार।
विशेष प्रस्ताव संख्या 12- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम की आय वृद्धि को देखते हुए पुराने क्षेत्र बाजार क्षेत्र में तहबाजारी वसूली दगडू बैंणी सेना के माध्यम से किये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 13- टैक्सी स्टैण्ड से अनुकूल आय प्राप्त न होने के कारण टैक्सी स्टेण्ड को उच्चतम निविदा/किसी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दूसली किये जाने पर विचार साथ ही नैनीताल रोड काल टैक्स पर नव निर्मित पार्किंग स्टैण्ड का शुल्क निर्धारित कर उच्चतम निविदा के आधार पर दिये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 14- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम भैसा स्लाटर हाउस तथा बकरा स्लाटर हाउस का निर्माण / संचालन संबंधित कार्य पी०पी०पी० मोड पर किये जाने हेतु विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 15- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के वार्ड संख्या 01 से 60 तक के वार्डों में आवश्यकतानुसार सफाई व्यवस्था हेतु ई-गार्बेज रिक्शा हाईड्रोलिक के क्रय किये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 16- नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड न० 34 से 60 तक वार्डों में डोर टू डोर कूडा कलैक्शन कार्य हेतु 30 हापर व 01 काम्पैक्टर की क्रय किये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 17- सफाई कार्य हेतु कम पड़ जाने पर विचार। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के वार्ड संख्या 38 से 60 तक के वार्डों में रहे पर्यावरण मित्रों की पूर्ति हेतु उक्त वार्डों में स्वच्छता समिति गठित किये

विशेष प्रस्ताव संख्या 18- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम सीमान्तर्गत मंगल पड़ाव मछली मीट मार्केट के शिफ्टिंग पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 19- नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में कार्यरत सभी प्रकार के सफाई कार्मिकों के वेतन भुगतान बायोमैट्रिक मशीन के द्वारा दर्ज उपस्थिति के आधार पर विचार।
विशेष प्रस्ताव संख्या 20- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया में अवस्थित हाईटैक शौचालय में ई-वाहन चार्जिंग प्वाइन्ट एवं पेड वॉटर कूलर निर्माण पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 21- नगर निगम हल्द्वानी -काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने भूमि उपलब्ध होने पर स्वास्थ्य रैन बसेरा एवं छात्रावास निर्माण किये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 22- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम की ऐसी दुकानें जिन पर दो मंजिला नहीं बना है उन सभी दुकानों में दो मंजिला किये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 23- कठघरिया में पूर्व में बने पंचायत घर पर कैम्प कार्यालय एवं ई-लाइब्रेरी का निर्माण किये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 24- सभी हाट बाजारों को व्यवस्थित किये जाने पर विधार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 25- शहर के विभिन्न मार्गों का नामकरण देश के विभूतियों के नाम पर रखे जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 26- नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम की सभी दुकानों को एक समान थीम पर किये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 27- 15 अप्रैल से 15 मई तक नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत स्वच्छता पखवाडा मनाये जाने पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 28- ब्लॉक, मंडी एवं तिकोनिया पर जनहित में हाईटेक शौचालय निर्माण पर विचार।

विशेष प्रस्ताव संख्या 29- किसी भी ठेले पर खुले में शराब बेचे जाने पर उनका तत्काल लाईसेन्स निरस्तिकरण करने पर विचार।

सम्बंधित खबरें