गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मैदानी इलाकों में लू का अलर्ट जारी, जानें और कितने दिन सताएगी गर्मी

प्रदेश में बीते दो दिनों से गर्मी लोगों को सता रही है। पारा चढ़नवे के साथ ही लू चलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में सूरज आग उगल रहा है जिस कारण मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते दिनों हुई बारिश से जहां राहत मिली थी। तो वहीं अब तापामान में वृद्धि होने से लोग एक बार फिर से गर्मी से परेशान हैं। मैदानी इलाकों में लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को राजधानी दून का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया जो कि इस महीने का सर्वाधिक तापमान है।

इस हफ्ते नहीं गर्मी से राहत मिलने के आसार
बात करें गर्मी से राहत मिलने की तो इस हफ्ते प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश के आसार नहीं है। जिस से फिलहाल गर्मी से राहत मिलने को कोई आसार नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से उत्तराखंड में बारिश नहीं हो रही है। मौसम शुष्क बना रहने से गर्मी बढ़ रही है।

मैदानी इलाकों में चलेगी लू तो पहाड़ों पर होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में आने वाले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप के कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों में लू चलेगी। जबकि प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथैरागढ़ कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है

Ad Ad

सम्बंधित खबरें