सड़क दुर्घटना में घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से मचा कोहराम

काशीपुर क्षेत्र की है घटना

सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है कुमाऊं मंडल में लगातार दुर्घटनाएं होने से लोगों की जाने जा रही है ऐसा ही एक मामला काशीपुर से आ रहा है जहां घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है जानकारी के अनुसार बाइक से घर लौट रहे किशोर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक घर का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उमरपुर, जसपुर निवासी कैलाश सिंह का 17 वर्षीय पुत्र लक्की जसपुर में कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। गुरुवार रात वह अपने साथी के साथ बाइक से अंगदपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात में वापस लौटते समय अंगदपुर तथा उमरपुर के बीच हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों व टोल प्लाजा के वाहन ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद से परिजन सदमे में है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें