
लालकुआं। क्षेत्र के श्रमिक नेता का आकस्मिक निधन होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं लालकुआं और बिंदुखत्ता में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उनका चित्रशिला घाट रानी बाग में अंतिम संस्कार किया गया है।
घोड़ानाला निवासी धन सिंह घुग्तियाल का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से जहां क्षेत्र में अशोक की लहर व्याप्त हो गई वहीं परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित
चित्रशिला घाट में किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रमिक नेता धन सिंह घुग्तियाल लंबे समय तक स्थानीय पेपर मिल के श्रमिक नेता रहे, उनके निधन से मिल परिसर में भी शोक की लहर व्याप्त है।
ADVERTISEMENTS
