चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार, पहली बार बची तो दूसरी बार किया हमला

चारा लेने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। एक बार हमला करने पर जब महिला बच गई तो तेंदुए ने उस पर दोबारा हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। तेंदुए के हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

उधम सिंह नगर जिले के बनबसा में तेंदुए ने चारा लेने गई एक महिला पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक फागपुर निवासी 34 वर्षीय महिला मुन्नी देवी अपनी साथी महिलाओंं के साथ चारा लेने के लिए हुड्डी नदी किनारे गई थी। चारा काटने के दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी देवी पर हमला कर दिया।

पहली बार बची तो दूसरी बार फिर किया हमला
तेंदुए के मुन्नी देवी पर हमला करने पर साथी महिलाओं ने शोर मचाया जिस कारण तेंदुआ वहां से भाग गया। इस हमले में मुन्नी देवली घायल हो गई। थोड़ी ही देर बाद तेंदुए ने फिर से घायल मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। दूसरी बार हुए हमले में मुन्नी देवी की मौत हो गई। महिलाओं ने ग्रामीणों रो घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद से इलाके में दहशत
तेंदुए के महिला पर हमला करने की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। महिला ता एक बेटा कक्षा दो में तो एक कक्षा नौ में पढ़ता है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें