जागो ग्राहक जागो, बड़ी दुग्ध कंपनी के दूध में मिले कीड़े

बागेश्वर के दर्शानी गाँव के उप प्रधान ने दूध के वाहन से खरीदा था दूध।

जोशी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया वीडियो

क्षेत्र में एक कंपनी के दूध से कथित रूप से कीड़े निकलने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बागेश्वर the misaile news

दर्शानी निवासी उपभोक्ता कैलाश ने एक दुग्ध वाहन से दूध खरीदा था। उन्होंने दूध में कीड़े दिखाई देने का दावा किया है। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है।

दर्शानी के उप ग्राम प्रधान कैलाश जोशी का कहना है कि उन्होंने एक दुग्ध वाहन से दूध खरीदा था। जब दूध का उपयोग किया तो उसमें कीड़े दिखाई दिए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर साझा किया और लोगों से दूध खरीदने के बाद दूध की अच्छी तरह जांच करने की अपील की।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दूध की गुणवत्ता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोगों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दूध जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थ में इस तरह की लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें