कौन हैं मनीष खंडूरी ?, फेसबुक जैसी कंपनी छोड़ राजनीति में क्यों आए ?

कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद से कांग्रेस में हलचल मच गई है। लेकिन क्या आपको पता है कि मनीष खंडूरी राजनीति में आने से पहले फेसबुक कंपनी में काम करते थे। लेकिन साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

मनीष खंडूरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के भाई हैं। मनीष खंडूरी पत्रकार रहे और फिर उन्होंने साल 2018 के मध्य में फेसबुक ज्वाइन की। बता दें कि फेसबुक में अपनी भूमिका से पहले, मनीष खंडूरी ने कॉग्निजेंट, टर्नर ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम्स, बिस्क्वेयर सिस्टम्स, बिजनेस वर्ल्ड पत्रिका और बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार के साथ काम किया है।

फेसबुक जैसी कंपनी छोड़ राजनीति में क्यों आए ?
मनीष खंडूरी के पिता और बहन दोनों ही राजनीति में हैं। दोनों भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। लेकिन उन्होंने अपनी पिता या बहन की पार्टी को ज्वाइन नहीं किया। साल 2019 में उन्होंने फेसबुक कंपनी को छोड़ने का फैसला किया और कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उनके पिता का इस पर कहना था कि कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला उनके बेटे का खुद का फैसला था। उन्हें जो ठीक लगा उन्होंने वो किया।

उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करने के सवाल पर एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा था कि वो बेरोजगारी, शिक्षा जैसे मुद्दों पर काम करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे करीब है और वो कभी भी भाजपा का हिस्सा नहीं थे।

2019 में पौड़ी गढ़वाल सीट से लड़ा था चुनाव
बता दें कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों में से पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट एक हाईप्रोफाइल लोकसभा क्षेत्र है। साल 2019 में मनीष खंडूरी ने पौड़ी गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मनीष खंडूरी सांसद तीरथ सिंह रावत से बड़े अंतर से चुनाव हार गए थे

Ad Ad

सम्बंधित खबरें