


हल्द्वानी- पड़ोसन के मजाक पर चाकू घोंपने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि हाथीखाल गोरापड़ाव बरेली रोड निवासी पुष्पा देवी पत्नी निर्मल सिंह को पड़ोस में रहने वाली दीपा देवी पत्नी नंदन सिंह ने शुक्रवार को चाकू घोंप दिया था।
महिला न पुष्पा के पेट में चाकू से कई वार किए थे। मामले में पुष्पा की देवरानी हेमा की तहरीर पर पुलिस ने दीपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि पुष्पा ने मजाक में दीपा को मोटी क्या कह दिया दीपा ने चाकू से पुष्पा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुष्पा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।