महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लांबा का उत्तराखंड दौरा, 22 फरवरी को तैयारियों को परखेंगी

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी मैदान में उतर गई है। कांग्रेस ने चुनाव के लिए तैयारियों में जुट गई है। जहां एक और कांग्रेस से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हो रहा है तो वहीं महिला कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में 22 फरवरी को महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लांबा एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं।

आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार तैयारी कर रही है। तैयारी को परखने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एक दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लांबा 22 फरवरी को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं।

नारी न्याय सम्मेलन को लेकर परखेंगी तैयारियां
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने बताया कि सुबह 11 बजे महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचेंगी। जिसके बाद वो प्रेस वार्ता करेंगी। उसके बाद नारी न्याय सम्मेलन को लेकर तैयारियों को परखेंगी।

लोकसभा चुनाव की तैयार की जाएगी रूपरेखा
ज्योति रौतेला के मुताबिक महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लांबा दोपहर तीन बजे प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में करेंगी। जिसमें सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शामिल होंगी। इस बैठक में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। इसी दिन शाम को राष्ट्रीय अध्यक्षा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी

Ad Ad

सम्बंधित खबरें