घास लेने गई महिला पर बाघ ने घात लगाकर किया हमला, एक बार चूका तो दोबारा झपटा

प्रदेश में दिन पर दिन बाघ के हमले की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। मंगलवार को कोटद्वार के लैंसडोन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में बाघ ने जंगल में घास लेने के लिए जा रही महिलाओं में से एक पर घात लगाकर हमला कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने के कारण बाघ भाग गया। लेकिन हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई।

कोटद्वार में लैंसडोन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलावर सुबह साढ़े दस बजे करीब ग्राम पंचायत सकाली के सरूड़ा गांव निवासी पुष्पा देवी (42) पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ घास लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान झाड़ी में घात लगाए छिपकर बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

एक बार चूकने के बाद दोबारा किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान सबसे आगे चल चली कविता देवी नीचे झुक गई और बाघ ने उसके पीछे चल रही पुष्पा देवी पर हमला कर दिया। जिस से वो नीचे जमीन पर गिर गई। हमले में एक बार असफल होने के बाद बाघ ने फिर से दूसरी बार पुष्पा देवी पर हमला किया। लेकिन साथी महिलाओं के शोर मचाने के कारण बाघ वहां से भाग गया।

हमले में बुरी तरह घायल हुई पुष्पा देवी
बाघ के हमले के बाद किसी तरह साथी महिलाएं पुष्पा देवी को लेकर गांव पहुंची। जिसके बाद पुष्पा देवी को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में पुष्पा देवी बुरी तरह से घायल हुई हैं। उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इसके साथ ही कमर के बांए हिस्से व टांग में बाघ के पंजों से गहरे जख्म हो गए हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें