हल्दूचौड़ के पास बेतरतीब कट पर डंपर और बाइक की हुई भिड़ंत

लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया, एवरग्रीन स्कूल के सामने वाले कट पर तेज रफ्तार मोटर बाइक और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीएमडब्ल्यू कंपनी की बाइक सवार दो युवक हल्दूचौड़ से हल्द्वानी की ओर को रहे थे तभी अचानक सामने से आ रहे डंपर से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।


ग्रामीणों का कहना है कि इस कट पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, इसलिए प्रशासन को यहां स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक संकेतक लगाने की जरूरत है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें