
पहलगाम में हुए आतंकी हमले( Pahalgam Attack) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आम जनता से लेकर फिल्मी सितारों और खेल जगत तक हर कोई इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर कर रहा है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है। भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम—जैसे विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह—खुले तौर पर अपनी संवेदना जाहिर कर चुके हैं।
यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज और दानिश कनेरिया ने भी इस हमले की निंदा की है। कनेरिया ने तो अपने ही देश के नेताओं पर सवाल उठा दिए हैं। लेकिन इन सबके बीच एमएस धोनी की चुप्पी(MS Dhoni on Pahalgam Attack) सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोर रही है।
MS Dhoni ने पहलगाम हमले पर साधी चुप्पी MS Dhoni on Pahalgam Attack
भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस हमले का बदला लेने की बात कह दी। जिसके बाद उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट पद से सम्मानित एमएस धोनी ने अब तक इस हमले पर कोई भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। बस यही बात सोशल मीडिया यूज़र्स को खटक गई।
लोगों ने धोनी को किया ट्रोल
कई लोगों ने धोनी से सवाल पूछा है कि एक आर्मी ऑफिसर होने के बावजूद उन्होंने अब तक कुछ क्यों नहीं कहा। एक यूजर ने कहा ने कहा कि वो कभी CSK चेन्नई सुपर किंग्स) के फैन हुआ करते थे। लेकिन अब वो धोनी की खामोशी से काफी आहत हैं।
एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि धोनी को सिर्फ आईपीएल से मतलब है देश से नहीं। इतना ही नहीं कुछ यूज़र्स ने धोनी के साथ-साथ उनकी टीम CSK पर भी तंज कसना शुरू कर दिया है।
क्या कहेंगी अब माही की खामोशी?
धोनी भले ही अपने शांत स्वभाव और पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हों। लेकिन इस बार जनता उनके चुप रहने से संतुष्ट नहीं दिख रही। देश एकजुट है और शायद लोग अपने हर हीरो से भी वही उम्मीद कर रहे हैं और वो है खुलकर बोलने की।