उत्तराखंड: लव मैरिज के बाद पति को हुआ दूसरी युवती से प्यार! पत्नी पहुंची थाने..

जिला ऊधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज करने के बाद युवक ने एक और युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया है और अब दोनों को साथ रखने की बात कह रहा है। मामला खुला तो पहली पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नगर पालिका सीमा से सटे एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसका विवाह हुआ था। जिसमें उसने अपने पसंद के लड़के के साथ कोर्ट मैरिज की थी।

आरोप है कि अब पति एक अन्य लड़की के साथ में भी रह रहा है। पीड़िता व अन्य परिजनों ने आरोपी से इस विषय में बात की तो वह दोनों को ही अपने साथ रखने की बात कह रहा है। इसको लेकर उनके बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। पहली पत्नी व परिजन दूसरी लड़की को घर में रखने के पक्ष में नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें