बड़ी खबर-यहाँ हैरान करने वाला मामला, साली के साथ फरार हुआ जीजा, अगले ही दिन जीजा की बहन को भगा ले गया साला

यूपी के बरेली में एक जीजा साली के साथ फरार हो गया लेकिन चौंकाने की बात ये है कि घटना के अगले ही दिन साला, जीजा की बहन को लेकर भाग गया। इस मामले के सामने आने के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

Bareilly  - India TV Hindi
साली के साथ फरार हुआ जीजा

बरेली: यूपी के बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा अपनी साली के साथ फरार हो गया तो अगले ही दिन साला, जीजा की बहन को लेकर भगा ले गया। इस मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया है और पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, इस वजह से कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है।

क्या है पूरा मामला? 

पुलिस ने बताया कि बरेली के देवरानिया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी केशव कुमार (28) अपनी 19 साल की साली को लेकर फरार हो गया था, जिसके बाद अगले ही दिन साला रवीन्द्र (22) केशव की 19 वर्षीय बहन को लेकर भाग गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

देवरानिया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी केशव शादीशुदा है और उसकी शादी को 6 साल हो चुके हैं। उसकी शादी से दो बच्चे भी हैं। इस बीच युवक को अपनी साली से प्यार हो गया। वहीं केशव की बहन को उसके साले से प्यार हो गया। 

23 अगस्त को केशव अपनी साली को लेकर भाग गया तो अगले ही दिन साले ने भी अपने प्रेम को पटरी पर लाने के लिए जीजा की बहन को भगा लिया। इस मामले की शिकायत नवाबगंज पुलिस को की गई तो पुलिस ने केशव, उसके साले और दोनों युवतियों को बरामद कर लिया। हालांकि थाने में जब दोनों पक्ष जमा हुए तो दोनों के बीच समझौता हो गया। 

पुलिस का सामने आया बयान

थाना प्रभारी (एसएचओ) का कहना है कि दोनों परिवार के लोगों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई है और दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है।

थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “पुलिस ने जीजा-साली और उसकी बहन को क्रमश: 14 और 15 सितंबर को बरामद कर लिया है। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मामला खत्म कर दिया है और किसी कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें