बारात लेकर भरतपुर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन के घर लटका मिला ताला; पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश

राजस्थान के भरतपुर में शादी के लिए बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को दुल्हन के घर ताला लगा मिला, क्योंकि दुल्हन अपने भाई के साथ गायब हो गई थी। पुलिस और ग्रा …और पढ़ें

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बारात लेकर पहुंचा दूल्हा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के एक गांव में शादी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हरियाणा के पलवल जिले से बारात लेकर पहुंचा दुल्हा करण दुल्हन का इंतजार कर रहा था, लेकिन दुल्हन सोनू समेत युवती का परिवार फरार हो गया। जब बारात युवती के घर पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा देख सभी के होश उड़ गए।

गायब होने से पहले युवती ने दूल्हे को फोन किया था और शादी करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, तब तक युवक बारात लेकर भरतपुर के लिए रवाना हो चुका था।

दरवाजे पर पहुंची बारात, लटका मिला ताला

बरात जब युवती के घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ मिला। ऐसे में वह स्वजन के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी पीड़ा बताई। शनिवार से लेकर रविवार दोपहर तक की मशक्कत के बाद पुलिस एवं गांव के प्रमुख लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। समझौते के बाद शादी हुई और बारात वापस लौटी।

19 जून को होनी थी शादी

दरअसल, पलवल निवासी 22 वर्षीय करण का विवाह सोनू के साथ 19 जून को होना था। युवती के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। वह पंजाब में नौकरी करती थी, इसी दौरान उसका करण से परिचय हुआ। दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

शुरूआत में तो दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए लेकिन शादी के दो दिन पहले युवती के भाई ने पैतृक जमीन अपने नाम करने के लिए दबाव बनाया। फिर भाई ने शर्त रखी कि वह शादी तब ही कराएगा जब वह जमीन पर अपना दावा छोड़ देगी। जिसका युवती ने विरोध किया।

ऐसे में युवती के भाई ने खलनायक वाले अंदाज में दुल्हे के पिता तक संदेश पहुंचाया कि युवती की उम्र 32 साल है और करण की 22। ऐसे में शादी नहीं हो सकती। हालांकि, उसकी ये चाल सफल नहीं हुई। इसके बाद उसने युवती से फोन करवाया कि उम्र में फर्क होने के कारण वह शादी नहीं करेगी। इसके बाद वह युवती को लेकर गायब हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें