प्रधान के साथ मारपीट को लेकर भाजपा विद्यायक एवम दर्जा मंत्री आये आमने सामने

दोनों पक्षो ने दी एक दूसरे के खिलाफ तहरीर मुकदमा

Ranikhet the misaile news
रानीखेत विधानसभा के भतरौंज खान इलाके में विधायक और दर्ज राज्य मंत्री के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ थाने में बैठ गए तथा एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज को लेकर अड़े रहे । मामले के अनुसार एक ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करने के आरोप में प्रधान ने विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद अग्रवाल के भाई और भांजे के खिलाफ तहरीर दी। वही विधायक की समर्थकों की ओर से उनके साथ बदसूलकी करने का आरोप लगाया गया ।

रानीखेत में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई व भांजे के खिलाफ ग्राम प्रधान से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। हैरानी की बात यह है कि दर्जा राज्य मंत्री कैलाश चंद्र पंत भी पीड़ित के पक्ष में अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की वकालत की। इस मामले की राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा है।ग्राम मिचोली, पोस्ट सीम निवासी संदीप खुल्बे ने बीते मंगलवार भतरौंजखान थाने मे तहरीर दी है।

उन्होंने बताया है कि पीपलमंडी से भतरौंजखान पहुंचने पर विधायक के भाई सतीश नैनवाल और उनके भांजे संदीप बधानी ने रामनगर रोड स्थित वैल्डिंग की दुकान के ठीक सामने उसकी गाड़ी को रोका और बाहर खींचकर उसे बुरी तरह पीट दिया। वहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो दूसरे दिन पीड़ित के पक्ष में दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराने की वकालत की। इस दौरान थाने में गहमागहमी का माहौल रहा।

आखिरकार दो घंटे बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर पीड़ित और दर्जा राज्य मंत्री पंत अपने समर्थकों के साथ वहां से रवाना हुए। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष जीआर गोला ने कहा है कि प्रधान की तहरीर पर दोनों के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार और हमारी पार्टी का विधायक होने के बावजूद भी जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आम जनता में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। कहा मुझे खुद पीड़ित के पक्ष में थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करनी पड़ी। मामला ऊपर तक ले जाऊंगा। भाजपा के शासन में गुंडागर्दी नहीं चलेगी, चाहे ऐसा करने वाला पार्टी से ही जुड़ा क्यों न हो।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें