रुद्रप्रयाग में हादसा : चलते वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक की मौत, तीन घायल

रुद्रप्रयाग में हादसा

रुद्रप्रयाग से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। रतूड़ा पुलिस लाइन के पास चलते वाहन पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। हादसे में मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई। जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं।

रुद्रप्रयाग में चलते वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर

घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है वाहन देवाल से देहरादून की और आ रहा था। इस दौरान रतूड़ा पुलिस लाइन के पास चलते वाहन पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें