Eid Kab hai : 31 मार्च या 1 अप्रैल, कब मनाई जाएगी ईद? कब है eid chuti 2025 ?, जानें

Eid kab hai eid 2025 date Eid ul fitr 2025 date

Eid Kab hai ये सवाल हर किसी के जहन में चल रहा है। Eid ul fitr 2025 ईद-उल-फितर इस्लाम के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। ये रमजान के महीने के खत्म होने पर मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप से सेवइयां, फिरनी और खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं।

रमजान के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद(eid 2025 date) मनाई जाती है। लेकिन इसकी सही तारीख चांद दिखने के बाद ही तय होती है। हालांकि इस बार इद की डेट को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बनी हुई है। सवाल ये है कि ईद कब मनाई जाएगी, 31 मार्च को या 1 अप्रैल (Eid Kab hai) को?

eid 2025 date

भारत में कब मनाई जाएगी ईद Eid Kab hai

इस साल रमजान 2 मार्च 2025 से शुरू हुआ था। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार अगर 30 मार्च की रात शव्वाल का चांद नजर आता है तो ईद 31 मार्च सोमवार(eid 2025 date) को होगी। लेकिन अगर चांद 31 मार्च को दिखता है तो ईद 1 अप्रैल मंगलवार को (Eid Kab hai) मनाई जाएगी।

ये भी पढ़े:- Chaitra Navratri 2025 Date: इस दिन से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, नोट कर लें तारीख, जानिए मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप

कब है इद की छुट्टी eid chuti 2025

भारत सरकार की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 31 मार्च को ईद की आधिकारिक छुट्टी(eid chuti 2025) घोषित की गई है। लेकिन अंतिम फैसला चांद के दिखने पर ही होगा।

पाकिस्तान और सऊदी अरब में ईद कब होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान और सऊदी अरब में ईद 31 मार्च 2025 को (eid 2025 date in saudi arabia) मनाए जाने की संभावना है। सऊदी अरब में चांद आमतौर पर भारत से एक दिन पहले नजर आता है। इसलिए वहां ईद 31 मार्च को मनाई जा सकती है।

ईद का महत्व और परंपराएं

ईद ना सिर्फ खुशी और भाईचारे का त्यौहार है। बल्कि इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना भी बेहद अहम माना जाता है। ईद से पहले ज़कात यानी की दान देने की परंपरा है। जिससे समाज के जरूरतमंद लोग भी इस खुशी का हिस्सा बन सकें।

इस दिन सामूहिक नमाज पढ़ी जाती है। जिसके बाद फिर रिश्तेदारों, दोस्तों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है। बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया जाता है। साथ ही बच्चों को ईदी यानी तोहफा दिया जाती है।

बच्चों को दी जाती है इदी

ईद के दिन हर कोई नए कपड़े पहनता है। घरों में मीठे पकवान बनते हैं। चारों तरफ खुशियों और प्रेम का माहौल होता है। ये दिन हमें बताता है कि इंसानियत, भाईचारा और दूसरों की मदद करना कितना जरूरी है। अब बस चांद देखने का इंतजार है। देखना होगा कि इस बार ईद 31 मार्च को होगी या 1 अप्रैल को

सम्बंधित खबरें